Ro no D15139/23

सुशासन तिहार -2026, उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब

*मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात*

 

*प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण*

 

रायपुर, 06 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए।

 

*शिविर की बड़ी उपलब्धियां*

 

उदयपुर विकासखंड में प्रशासन की सक्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड समय में निपटारा किया गया। पंचायत वार प्राप्त कुल 4740 आवेदनों का तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण किया गया। शिविर स्थल पर ही तत्काल 37 आधार कार्ड, 33 आयुष्मान कार्ड और 25 श्रम कार्ड बनाकर सौंपे गए। मौके पर प्राप्त 312 नए आवेदनों को भी समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

 

*अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा न्याय और अधिकार*

 

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने हाथों से पात्र ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर राष्ट्रीय परिवार सहायता और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र, कृषि सशक्तीकरण के लिए अन्नदाताओं को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ग्रामीणों को बेहतर इलाज की सुविधा हेतु आयुष्मान कार्ड जैसे स्वास्थ्य कवच का वितरण किया।

 

*प्रशासन अब आपके द्वार पर-मंत्री श्री राजेश अग्रवाल*

 

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा स्पष्ट है, कि प्रशासन और जनता के बीच की दूरी पूरी तरह खत्म हो।सुशासन तिहार जनता और सरकार के बीच भरोसे का सेतु है। यह अभियान लगातार 40 दिनों तक चलेगा, जिसका एकमात्र लक्ष्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं चलकर उसके पास आए।

 

*विभागीय स्टॉलों पर उमड़ी भीड़*

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 32 स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, विभिन्न पंचायतों के सरपंचों सहित अपर कलेक्टर, एसडीएम और जनपद सीईओ जैसे उच्चाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही समस्याओं के निपटारे में सहयोग किया।

  • Related Posts

    खादी और स्थानीय उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग पर जोर – मंत्री गजेन्द्र यादव

      गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी आयोजित ग्रामोद्योग मंत्री श्री यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, खादी वस्त्रों पर 31 मार्च 2027 तक मिलेगी…

    Read more

    नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

      प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, खरतुली के स्वयंसेवकों ने नाटक के माध्यम से जगाई सामाजिक चेतना धमतरी, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी