Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण

प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

रायपुर , 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोण्डागांव जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने बुधवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा स्थित पीएमश्री स्कूल में सुशासन तिहार को लेकर सभी जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्धारित बिन्दुओं विभागवार शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना व पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल उपस्थित थे।

प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार के तहत प्राप्त हो रहे आवेदन पर सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं एवं मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समुचित निराकरण करें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों के योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर रखें और सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी के तहत समय सीमा में नागरिकों के आवेदनों पर निराकरण के संबंध में सख्त निर्देश दिए। जिले में बिजली की समस्या को दूर करने हेतु विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में उन्होंने जिले में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने के आयोजन में प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही की जानकारी ली और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ हीं राजमिस्त्री की कमी पर राज मिस्त्री के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रभारी सचिव ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के सभी किसानों को लाभ पहुंचाने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।

प्रभारी सचिव ने जिले में ईंधन की उपलब्धता की भी समीक्षा की और खाद्य अधिकारियों को इस संबंध में फील्ड में निगरानी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने धान उठाव का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने हेतु जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्व्ति परिवारों की जानकारी लेते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी हितग्राही विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राही रसोई में गैस का ही उपयोग करें और इसके लिए एलपीजी के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में उन्हें जागरूक भी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के प्रगति की भी समीक्षा की और सिकल सेल हेतु समुचित जांच व्यवस्था हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया। साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना से शेष नागरिकों को भी लाभ पहुंचाते हुए शतप्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की और निरंतर जांच हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सभी शेष किसानों को भी लाभान्वित करने के सख्त निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों को समीक्षा करते हुए हर घर जल प्रमाणित गांव में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही जिस गांव में पेयजल की समस्या है, वहां कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। जिले में पीएमश्री स्कूलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए बेहतर पढ़ाई के निर्देश दिए।

 

बैठक में प्रभारी सचिव ने ई आफिस पर कार्यालयीन कार्य में गति लाने सहित पीएम सूर्य घर योजना के आवेदनों के निराकरण, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य एवं संग्राहकों को राशि का भुगतान, टीबी मुक्त पंचायत, मौसमी बीमारी से रोकथाम एवं प्रबंधन, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लखपति दीदी पहल, समाज कल्याण, सहकारिता विभाग सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर डीएफओ श्रीमती दिव्या गौतम, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

    शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- रामविचार नेताम*   रायपुर, 05 सितंबर 2026/ कृषि विकास एवं कल्याण, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री…

    Read more

    झीरम मामले में आया फैसला न्यायपालिका की निष्पक्षता और एनआईए की सशक्त जाँच का परिणाम : किरण देव

      *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एनआईए कोर्ट के फैसले का स्वागत कर सवाल दागा : भूपेश बघेल स्पष्ट करें, जेब में कौन-सी पर्ची लेकर घूमते थे?* *लोकतंत्र के इतिहास के…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात