Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में त्वरित समाधान: मोहतरा में नए ट्यूबवेल खनन से ग्रामीणों को मिली राहत

*भीषण गर्मी में संकट से जूझ रहे 100 ग्रामीणों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल*

रायपुर 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार-2026 के तहत आयोजित समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में पेयजल समस्या और नए नलकूप खनन की मांग को लेकर प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुंगेली जिले के ग्राम मोहतरा में ट्यूबवेल खनन कराया गया, इससे ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्या दूर हो गई। ग्राम मोहतरा के ग्रामीण भीषण गर्मी और लगातार गिरते भू-जल स्तर के बीच लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे थे। हैंडपंपों के सूख जाने से लोगों को दूर-दराज और दुर्गम स्थानों से पानी लाना पड़ता था, लेकिन सुशासन तिहार-2026 के तहत लगाए गए शिविर में ग्रामीणों द्वारा की गई एक पहल ने पूरे गांव की तस्वीर बदल दी। मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरेठा के आश्रित ग्राम मोहतरा, वार्ड क्रमांक-12 में संतृप्तिकरण शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल समस्या और नए नलकूप खनन की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने तत्काल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव का सर्वे किया गया, जिसमें पाया गया कि भीषण गर्मी के कारण लगभग 100 ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से प्रभावित हैं। स्थिति को प्राथमिकता में लेते हुए विभाग ने त्वरित कार्यवाही कर गांव में नया ट्यूबवेल स्थापित कराया। अब नए ट्यूबवेल से ग्रामीणों को आसानी से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ रही, जिससे दैनिक जीवन काफी सहज हो गया है। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आमलोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने वाला अभियान साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप