Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः 8 मई को खरसोता एवं किलकिला में लगेगी शिविर ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान शिविर में आसपास के 34 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

 जशपुरनगर 07 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026”  अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 08 मई 2026 को मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता और पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम किलकिला में शिविर आयोजित किए जाएंगे। दोनों शिविरों में 34 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल होकर अपनी मांगों और समस्याओं को प्रस्तुत कर सकेंगे।

मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत खरसोता में आयोजित शिविर में खरसोता , गजमा, लुखी, कपरोल, मधवा, डड़गांव, हर्री, सरडीह, हर्राडीपा, ओरडीह, जरिया, बुमतेल, कांटाबेल, आस्ता, माडो, इराई के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत किलकिला शिविर में इंजको, ईला, करमीटिकरा, कुमेकेला, कुनकुरी, केराकछार, किलकिला, गोढीकला, जामजुनवानी, जोराडोल, तिलडेगा, दिवानपुर, बहनाटांगर, मुडेकेला, मिर्जापुर, सुखरापारा, सुसडेगा, सुरेशपुर के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका निराकरण किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

  • Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सुकमा प्रवास

    चाय की चुस्की और दीदियों का हौसला: केरलापाल में खुला उम्मीदों का ‘पंचायत कैफे’*   *प्रोटोकॉल छोड़ दीदियों के बीच बैठे मंत्री: हाथों का बना नाश्ता चखा, चाय की चुस्की…

    Read more

    जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146.43 करोड़ रूपए स्वीकृत

    रायपुर, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा अपरीक्षित नवीन मद के अंतर्गत विभिन्न सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 146 करोड 43 लाख 95 हजाऱ रूपए स्वीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग