Ro no D15139/23

जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल लखनपुर निज निवास पर मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश

 

अम्बिकापुर 07 मई 2026/   छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निज निवास में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

संवेदनशीलता के साथ सुनीं जन-समस्याएं
मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, राजस्व मामले और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ में आ रही दिक्कतों को साझा किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारना हमारा लक्ष्य
संवाद के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और शहर में बेहतर अधोसंरचना का निर्माण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों को दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही अनिवार्य है। उन्होंने कहा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने में देरी न हो। प्रशासनिक स्तर पर फाइलों को लंबित न रखा जाए। जनता का विश्वास ही सरकार की असली ताकत है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

क्षेत्रवासियों ने सराहा सहज अंदाज
लखनपुर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री अग्रवाल के सहज और सरल व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। क्षेत्रवासियों ने उनकी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं…

    Read more

    रायपुर के प्राचीन विरंचिनारायण मंदिर अंखड रामधुनी सप्ताह का समापन संतो ने दिया सनातन राष्ट्र रक्षा का संदेश

    रायपुर ,प्राचीन विरंचीनारायण नरसिंह नाथ मंदिर बुढ़ापारा में आज अंखड रामधूनी सप्ताह के समापन अवसर पर संत महासभा और रायपुर महानगर संत समिति से जुड़े संत विशेष रूप से शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें