Ro no D15139/23

प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण संपन्न

राजनांदगांव 07 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आज छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलरहित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन व्यापम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के 2 परीक्षा केंद्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार निर्धारित समय प्रात: 9.30 बजे बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा में कुल 450 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 297 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 153 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुई। परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी, जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्रों में फ्रिस्किंग, सुरक्षा जांच तथा प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट की सुरक्षा हेतु डबल लॉक सिस्टम का कड़ाई से पालन किया गया। केंद्र परिसरों में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया था।

कलेक्टर द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यापम के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। केंद्राध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा इन निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन किया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई है।

  • Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर

    रायपुर, 25 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं…

    Read more

    रायपुर के प्राचीन विरंचिनारायण मंदिर अंखड रामधुनी सप्ताह का समापन संतो ने दिया सनातन राष्ट्र रक्षा का संदेश

    रायपुर ,प्राचीन विरंचीनारायण नरसिंह नाथ मंदिर बुढ़ापारा में आज अंखड रामधूनी सप्ताह के समापन अवसर पर संत महासभा और रायपुर महानगर संत समिति से जुड़े संत विशेष रूप से शामिल…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें