Ro no D15139/23

मैनपाट दुष्कर्म प्रकरणः मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिली भिन्नता, एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर होगी पुष्टि

अम्बिकापुर 09 मई 2026/ मैनपाट क्षेत्र में दो नाबालिक बालिकाओं के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना के संबंध में मेडिकल परीक्षण हेतु दोनों बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर, जिला सरगुजा लाया गया था। इस दौरान डॉ. संयोगिता पैकरा, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा दोनों बालिकाओं का चिकित्सकीय परीक्षण कर मेडिको लीगल रिपोर्ट तैयार की गई थी। मेडिको लीगल रिपोर्ट में संदेह की पुष्टि हेतु निरीक्षक थाना सीतापुर द्वारा संयुक्त संचालक एवं चिकित्सालय अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर को पत्र प्रेषित किया गया था। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी मेडिको लीगल रिपोर्ट में भिन्नता पाए जाने के संबंध में कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया था। उक्त प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकीय दल का गठन किया गया। जांच दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह निष्कर्ष प्राप्त हुआ कि डॉ. संयोगिता पैकरा द्वारा तैयार मेडिको लीगल रिपोर्ट एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर की रिपोर्ट लगभग एक समान पाई गई है तथा किसी प्रकार की महत्वपूर्ण भिन्नता नहीं मिली है। प्रकरण में नाबालिक बालिकाओं से संबंधित स्लाइड की एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकेगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार