Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026ः गायत्री गुप्ता को गाँव में ही मिला आयुष्मान कार्ड, अब 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की मिली गारंटी

 

अम्बिकापुर 09 मई 2026/   प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ’सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत घोगरा की निवासी श्रीमती गायत्री गुप्ता के लिए यह जन समस्या निवारण शिविर में समस्या का समाधान हुआ है। आयुष्मान कार्ड बन जाने से अब उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से बड़ी राहत मिली है।

गाँव में ही हुआ समस्या का समाधान
श्रीमती गायत्री गुप्ता ने बताया कि वे लंबे समय से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थीं। सुशासन तिहार के अंतर्गत जब उन्होंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया, तो प्रशासन की सक्रियता से उनका कार्ड तत्काल तैयार कर दिया गया, जन समस्या निवारण शिविर में उन्हें आयुष्मान कार्ड सौंप गया। उन्होंने कहा, अब मुझे और मेरे परिवार को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज अब मेरे लिए सुलभ हो गया है।

गांव-गांव द्वार-द्वार पहुँचा रहा प्रशासन
गायत्री ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से हमारे गाँव में ही हर समस्या का समाधान हो रहा है।

शासन का जताया आभार
गायत्री गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की दूरगामी सोच के कारण आज ‘सुशासन’ का लाभ सीधे हम ग्रामीणों को मिल रहा है। गाँव में ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने तहेदिल से आभार व्यक्त किया ।

सुशासन से सुदृढ़ हो रही व्यवस्थाएं
गौरतलब है कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों में न केवल आयुष्मान कार्ड, बल्कि राशन कार्ड, पेंशन और राजस्व संबंधी मामलों का भी मौके पर निराकरण किया जा रहा है। गायत्री गुप्ता जैसे हजारों हितग्राही अब शिविरों के माध्यम से शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से सीधे जुड़ रहे हैं।

  • Related Posts

    संत समिति रायपुर की बैठक में पितृ मोक्ष तर्पण, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा और नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने समाज से अपील

      रायपुर। खम्हरडीह स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को संत समिति रायपुर के सदस्यों एवं संत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक और सामाजिक…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर