Ro no D15139/23

विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जना नायकन’ कब होगी रिलीज? मेकर्स ने दिया अपडेट

Jana Nayagan Release Date: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय की मच अवेटेड फिल्म Jana Nayagan को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए राहत की खबर है कि फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. मेकर्स ने खुद इसकी रिलीज को लेकर नई जानकारी साझा की है.

अगले 14 दिनों में रिलीज हो सकती है फिल्म

चेन्नई में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण ने बताया कि ‘जना नायकन’ अगले 14 दिनों के भीतर रिलीज हो सकती है. उन्होंने कहा कि फिल्म की सीबीएफसी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और बोर्ड के साथ लगातार बातचीत जारी है. इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई थी. पिछले कुछ महीनों से यह फिल्म कई कारणों से चर्चा में बनी हुई थी, जिसमें ऑनलाइन लीक विवाद भी शामिल रहा.

विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

निर्देशक एच. विनोद के निर्देशन में बनी यह फिल्म विजय के करियर की सबसे खास फिल्मों में मानी जा रही है. राजनीति में सक्रिय होने के बाद इसे विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है, इसलिए दर्शकों के बीच इसे लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है.

मेकर्स ने की विजय की जमकर तारीफ

जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि विजय बेहद अनुशासित और अपने वादों पर कायम रहने वाले इंसान हैं. आम लोगों से उनका जुड़ाव ही उन्हें खास बनाता है. मेकर्स ने यह भी कहा कि ‘जना नायकन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि तमिलनाडु की नई राजनीतिक सोच और बदलाव का प्रतीक भी बन चुकी है.

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू और गौतम वासुदेव मेनन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!