Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय गौरव, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उत्कृष्ट रखरखाव में देश में मिला दूसरा स्थान

*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रजत जयंती समारोह में राज्य को किया सम्मानित*

 

रायपुर, 11 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के सीहोर (भेरूंदा) में आयोजित रजत जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ को ग्रामीण सड़कों के उत्कृष्ट रखरखाव और संधारण के लिए देश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने और उनके दीर्घकालीन रखरखाव के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

*केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मान*

 

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सहित कई केंद्रीय राज्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राज्य की ओर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह तथा प्रमुख अभियंता श्री के.के. कटारे ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

 

*सफलता के मुख्य कारकर पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस*

 

छत्तीसगढ़ को यह सम्मान “रखरखाव” (पोस्ट डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला है। राज्य की इस सफलता के पीछे निम्नलिखित प्रमुख कारण रहे। ई-गवर्नेंस आधारित इस पोर्टल के माध्यम से सड़कों की निगरानी और ठेकेदारों के भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया। दोष दायित्व अवधि के बाद भी सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम। यह अवार्ड राज्य में सड़कों की गुणवत्ता, सुशासन और बेहतर ग्रामीण कनेक्टिविटी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

*आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि*

 

सड़क नवीनीकरण वर्ष 2010-11 से अब तक 32 हजार किमी लंबी 8,881 सड़कों का नवीनीकरण किया गया, जिस पर 4,040 करोड़ रुपये व्यय हुए। वर्तमान में 5 वर्ष की संधारण अवधि के तहत 1,157 किमी और 5 वर्ष के बाद की श्रेणी में 12 हजार किमी से अधिक सड़कों का नियमित संधारण किया जा रहा है। जनमन सड़कें देश की कुल जनमन सड़कों का 38 प्रतिशत हिस्सा (2900 किमी) छत्तीसगढ़ में है, जिसमें से 1 हजार 760 किमी का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकासरू पिछले एक वर्ष में बस्तर संभाग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में 52 नई सड़कों का निर्माण पूरा किया गया।

 

*शत-प्रतिशत लक्ष्य की ओर*

 

छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत निर्मित ग्रामीण सड़कों के उत्कृष्ट रखरखाव और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ राज्य ने पीएमजीएसवाई-1 के तहत 98 प्रतिशत और पीएमजीएसवाई-2 व 3 के तहत 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए हैं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!