Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार ) विष्णु के पाती पाकर खुश हुईं लखपति दीदी सूरज यादव, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार छोटे से चाट ठेले से शुरू किया स्वरोजगार, आज होटल संचालन से बनीं आत्मनिर्भर

 
बिहान योजना से मिली आर्थिक मजबूती, समूह से ऋण लेकर छुड़ाई गिरवी जमीन, अब बनवा रही हैं अपना पक्का घर

अम्बिकापुर 05 नवम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से शुभकामना संदेश के रूप में भेजी गई श्विष्णु के पातीश् पाकर सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत दरिमा की रहने वाली लखपति दीदी सूरज यादव बेहद खुश हैं। विष्णु के पाती मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और महिला स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। कभी छोटे से चाट ठेले से आजीविका की शुरुआत करने वाली सूरज यादव आज अपना होटल संचालित कर रही हैं और लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

10 हजार रुपये के ऋण से शुरू हुआ आत्मनिर्भरता का सफर
ग्राम गरिमा की रहने वाली सूरज यादव शिव शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि समूह से पहली बार 10 हजार रुपये का ऋण लेकर छोटा सा चाट ठेला शुरू किया। इससे हुई आमदनी ने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। इसके बाद उन्होंने समूह से 15 हजार रुपये का ऋण लेकर अपनी गिरवी रखी कृषि भूमि छुड़ाई।

स्वरोजगार को विस्तार देने के लिए उन्होंने पुनः 30 हजार रुपये का ऋण लिया और अपना होटल शुरू किया। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये का अतिरिक्त ऋण लेकर होटल में निवेश किया। लगातार मेहनत और समूह से मिले आर्थिक सहयोग के बल पर आज वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर रही हैं।

होटल से बढ़ी आमदनी, अब अपने घर का सपना भी हो रहा साकार
सूरज यादव ने बताया कि होटल व्यवसाय से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। अब उन्होंने समूह से ढाई लाख रुपये का ऋण लेकर अपने घर का निर्माण भी शुरू कराया है। छोटे से व्यवसाय से शुरू हुआ उनका सफर आज आर्थिक आत्मनिर्भरता तक पहुंच चुका है। वे स्वयं को लखपति दीदी के रूप में स्थापित कर चुकी हैं।

विष्णु के पाती ने बढ़ाया उत्साह
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाओं के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से विष्णु के पाती मिलने पर सूरज यादव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ष्आज मुझे विष्णु भैया की पाती मिली है, बहुत अच्छा लग रहा है। समूह से जुड़कर मैंने छोटा सा चाट ठेला शुरू किया था। आज अपना होटल चला रही हूं और लखपति दीदी भी बन गई हूं। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। मेरी इच्छा है कि समूह की सभी दीदियों को इसी तरह सहयोग मिलता रहे और वे भी आगे बढ़ें।

सूरज यादव की सफलता बताती है कि बिहान योजना के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूह से मिलने वाली वित्तीय सहायता महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने, व्यवसाय बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रही है।

 
सरगुजा के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात
नवीन 7 धान उपार्जन केंद्रों की स्थापना से आसान होगी उपज की बिक्री

अम्बिकापुर 05 नवम्बर 2026/  सरगुजा जिले के किसानों के लिए चालू खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 राहत और नई उम्मीदों की सौगात लेकर आया है। राज्य शासन की स्वीकृति के बाद जिले में 7 नवीन धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण अंचलों के किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए दूरदराज के केंद्रों तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। घर के नजदीक ही धान बेचने की सुविधा मिलने से न केवल अन्नदाताओं के समय और परिवहन खर्च की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी।
प्रशासनिक पहल के तहत सरगुजा जिले के  अंबिकापुर विकास खण्ड के ग्राम खलिवा, लुण्ड्रा विकास खण्ड के ग्राम पड़ोली लखनपुर के ग्राम अंधला उदयपुर विकासखंड के ग्राम चकेरी में नए केंद्र खुल रहे हैं।  इसके आलावा जिले में ग्राम उलकिया, रजौटी, बिनकरा में भी नये केंद्र के रूप में स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर श्री  अजीत वसंत ने इन केंद्रों पर किसानों के लिए सुचारू खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
किसानों के लिए उक्त खरीदी केंद्रों पर जरूरी मूलभूत सुविधाओं स्वच्छ पेयजल, छायादार परिसर, बिजली, प्रकाश व्यवस्था और सुगम पहुंच मार्ग सुनिश्चित किए जाने कहा गया है। इसके अलावा प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर कंप्यूटर, यूपीएस, जनरेटर के साथ-साथ बायोमेट्रिक व आईरिस सत्यापन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वास्तविक किसानों को बिना किसी परेशानी के त्वरित भुगतान और सेवा का लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार

    *कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत*   रायपुर 6 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़…

    Read more

    लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार

    *विकासखंड स्तर पर 4-6 नवम्बर, जिला स्तर पर 16-25 नवम्बर और संभाग स्तर पर 7-11 दिसम्बर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन*   *बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा