Ro no D15139/23

मलयालम ‘दृश्यम 3’ से पूरी तरह अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, क्लाइमैक्स होगा सरप्राइजिंग

Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ के तीसरे पार्ट को लेकर निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि हिंदी वर्जन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ थोड़ा पैचवर्क बाकी है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

हिंदी ‘दृश्यम 3’ में दिखेगा नया ट्विस्ट

अभिषेक पाठक ने पिंकविला को बताया, “ फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. मलयालम ‘दृश्यम’ में जो दर्शक देख रहे हैं, उससे हिंदी वर्जन काफी अलग होगा. हिंदी दर्शकों के लिए मैंने एक बिल्कुल नया ट्रैक तैयार किया है, जो यहां के ऑडियंस को ज्यादा पसंद आएगा. मलयालम फिल्म फैमिली ड्रामा पर ज्यादा आधारित है, जबकि हमारी फिल्म फैमिली थ्रिलर होगी. ट्रेलर आने के बाद लोगों को दोनों फिल्मों का फर्क साफ नजर आएगा.”

क्लाइमैक्स से शुरू हुई थी कहानी की तैयारी

अभिषेक पाठक ने बताया कि उनकी और निर्देशक जीतू जोसेफ के बीच काफी क्रिएटिव चर्चा हुई. “हम दोनों के बीच काफी सहयोग रहा. मैंने उनका ड्राफ्ट पढ़ा और उन्होंने मेरा. उनके ड्राफ्ट में मलयालम ड्रामा ज्यादा मजबूत था, इसलिए हमने उस वर्जन में ज्यादा निवेश किया. हमें लगा कि वह मलयालम दर्शकों के लिए बेहतरीन रहेगा. इसके बाद हमने हिंदी दर्शकों के हिसाब से अपनी कहानी और फ्लो तैयार किया.”

दर्शकों को मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस

अभिषेक पाठक ने कहा, “जब लोग ‘दृश्यम 2’ देखने गए थे, तब उन्हें फिल्म के ट्विस्ट की उम्मीद नहीं थी. लेकिन इस बार दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. फिल्म उन्हें एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाएगी. आखिर तक पहुंचते-पहुंचते लोग सोचेंगे कि कहानी कहां पहुंच गई. यही ‘दृश्यम’ की खासियत है. उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को भी थिएटर में उतना ही पसंद करेंगे जितना पिछले पार्ट्स को किया था.”

  • Related Posts

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार