Ro no D15139/23

आपको अचानक कम क्यों समझने लगते हैं लोग? आचार्य चाणक्य से जानें इसके पीछे के कारण

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और समाज में उसकी पहचान को लेकर भी कुछ बेहद ही जरूरी और गहरी बातें बताई हैं. चाणक्य कहते हैं कि कई बार ऐसा भी होता है कि जो लोग पहले हमारी इज्जत करते थे, वे अचानक से ही हमें वैल्यू देना कम कर देते हैं या फिर हमें कम समझने लग जाते हैं. उनके अनुसार यह जो बदलाव आया है वह अचानक से नहीं, बल्कि हमारी ही कुछ आदतों और व्यवहार का नतीजा होता है. जब ऐसा होता है तो कई बार हमें यह समझ में भी नहीं आता है कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है. अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है या फिर ऐसा हो रहा है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको ऐसा होने के पीछे के सबसे बड़े कारणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

खुद को ही कम आंकना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति हर समय निगेटिव बातें करने लग जाता है या फिर खुद को ही दूसरों से कम समझने लगता है, तो दूसरे लोग भी उसे गंभीरता से लेना कम कर देते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी इंसान के अंदर का कॉन्फिडेंस ही उसकी असली ताकत होती है. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप ही खुद को वैल्यू नहीं देंगे, तो ऐसे में दूसरे भी आपको कम आंकने लग जाएंगे. अगर आप दूसरों के सामने अपनी इज्जत बरकरार रखना चाहते हैं, तो सबसे पहले खुद की इज्जत करना शुरू कर दें.

साफ विचारों की कमी होना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी भी व्यक्ति के विचार साफ नहीं रहते और वह हर बात मणि काफी जल्दी बदल जाता है, तो भी लोग उसपर भरोसा करना छोड़ देते हैं. इस तरह के लोगों को समाज में कभी भी गंभीरता से नहीं लिया जाता है. चाणक्य नीति हमें यह सिखाती है कि किसी भी इंसान की साफ और स्टेबल सोच ही उसे समाज में इज्जत दिलाती है. वहीं, अगर उसकी बातें और सोच स्थिर नहीं है, तो लोग उससे देखते ही देखते दूरी बनाने भी लग जाते हैं.

जरूरत से ज्यादा बोलने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार जरूरत से ज्याद बोलना या फिर हर बात में ही अपनी राय देना भी कई बार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो लोग आपको हल्के में लेना शुरू कर देते हैं और कम समझने लग जाते हैं. जब आपकी यह आदत होती है तो लोग आपकी बातों में गहराई नहीं देख पाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार सही समय का इंतजार करके सटीक चीज कहने में ही आपकी बुद्धिमानी है.

अपने काम में गंभीरता की कमी

अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपने ही कामों को लेकर लापरवाह रहता है या फिर अपने ही कामों को जिम्मेदारी से पूरा नहीं करता है, तो भी लोग उसकी इज्जत करना धीरे-धीरे कम कर देते हैं. चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति की असली पहचान उसकी मेहनत और ईमानदारी ही होती है. जब आप अपने ही कामों में ढिलाई करने लगते हैं, तो दूसरों की नजरों में आपकी छवि खराब हो जाती है.

गलत संगत में रहना और गलत व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार आप किस तरह के लोगों के साथ रहते हैं, किनके साथ उठते और बैठते हैं इसका भी सीधा असर आपकी ही छवि पर पड़ता है. जब आप गलत संगति में रहते हैं तो दूसरे भी आपको उसी नजर से देखने लग जाते हैं. इसके अलावा अगर आपका व्यवहार दूसरों के साथ अच्छा नहीं है, तो भी लोग आपको कम समझकर आपसे दूरी बनाने लग जाते हैं.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात