Ro no D15139/23

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और उद्योगपति  मधुसूदन केला ने किया “मधुरिमा गुरुकुल” का अवलोकन

 

धमतरी, 12 मई 2026/ जिले के युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार नवाचारपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं देश के प्रख्यात उद्योगपति और निवेशक मधुसूदन केला ने रविवार को धमतरी से सटे ग्राम कोलियरी में अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किए जा रहे कौशल प्रशिक्षण केंद्र “मधुरिमा गुरुकुल” का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों, प्रयोगशालाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर कोर्स, रिटेल सेल्स मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट से संबंधित क्लासरूम और लैब का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की उपयोगिता तथा युवाओं की सहभागिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

उद्योगपति श्री मधुसूदन केला ने “मधुरिमा गुरुकुल” की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में युवाओं को रोजगारपरक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़ने का कार्य भविष्य के लिए प्रेरणादायी मॉडल साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में केंद्र में और अधिक आधुनिक तकनीकी एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध हो सकें।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि “मधुरिमा गुरुकुल” के माध्यम से आसपास के गांवों के युवाओं को पूर्णतः निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार हेतु भी मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सॉफ्ट स्किल, व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल एवं कार्यस्थल व्यवहार जैसे विषयों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें। साथ ही विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं कंपनियों से समन्वय स्थापित कर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, अंबुजा फाउंडेशन के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*   *देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा,…

    Read more

    मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया

    इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को केरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री