Ro no D15139/23

सरकारी भूमि संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर तहसीलदार भूपेश चंद्राकर सम्मानित

धमतरी, 12 मई 2026/ शासकीय भूमि के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में भखारा तहसील में पदस्थ तहसीलदार भूपेश चंद्राकर को शॉल,श्रीफल प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि तहसील भखारा में शासकीय भूमि के संरक्षण, अतिक्रमण रोकने तथा भूमि संवर्धन के क्षेत्र में तहसीलदार श्री चंद्राकर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इस दिशा में किए गए प्रयास अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक हैं।
कलेक्टर ने श्री चंद्राकर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके दायित्व निर्वहन, कार्य के प्रति समर्पण और सक्रियता से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूती मिली है। उन्होंने अधिकारियों से भी शासकीय संपत्तियों के संरक्षण के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर , अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी , एसडीएम धमतरी, कुरूद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे ।।

  • Related Posts

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री ने किया ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का अनावरण, गोल्फ में हाथ आजमाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*   *देश-विदेश के 132 प्रोफेशनल गोल्फर ले रहे हिस्सा,…

    Read more

    मतदाता जागरूकता अभियान इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब और माय भारत युवा कार्यक्रम में जनचेतना जगाने जिले के सोशल मीडिया

    इंफ्लूएंसर, क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स युवाओं की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक 19 सितंबर  को केरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा जिले में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित ‘‘माय भारत युवा कार्यक्रम‘‘…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री