Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर ऊर्जा संरक्षण की ओर कबीरधाम पुलिस का प्रेरक कदम

*पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल स्वयं साइकिल से पहुंचे कार्यालय*

 

*पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों से किया सप्ताह में एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यस्थल तक आने का आह्वान*

 

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन से प्रेरित होकर साइकिल से पहुंचे कार्यालय*

 

*अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वाहन उपयोग कम करने की अपील*

 

*कार्यालय के समीप रहने वाले कर्मचारियों को पैदल आने हेतु किया प्रेरित*

 

कबीरधाम जिले में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वस्थ जीवनशैली तथा देश की उन्नति को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई।

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी आवाहन से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह अपने निवास स्थान से साइकिल पर कार्यालय पहुंचे तथा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी ऊर्जा की खपत कम करने हेतु अधिक से अधिक साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। यदि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाया जाए तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि जिनका निवास कार्यालय के समीप है, वे यथासंभव पैदल कार्यालय आएं तथा अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों से यह भी आग्रह किया गया कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए साइकिल अथवा पैदल मार्ग का उपयोग अवश्य करें, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त हो सके।

 

इस प्रेरणादायक पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी सहभागी बने तथा साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

कबीरधाम पुलिस की यह पहल न केवल प्रशासनिक स्तर पर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

  • Related Posts

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    कलेक्टर ने खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सहायक संचालक खेल को किया निलंबित

    – विभागीय जांच की अनुशंसा*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार