Ro no D15139/23

छोटी-छोटी बचत के बड़े फायदे … सीमा ने बिहान से जुड़कर बचत कर चुकाया ऋण

*- बचत से बदली अपनी जिंदगी*

*- वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम*

राजनांदगांव 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छोटी-छोटी बचत से बड़े फायदे होते हैं। ऐसी ही एक मिसाल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोली की श्रीमती सीमा साहू ने पेश की है। जिन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर अपने साहस, हिम्मत एवं मेहनत से अपना एक समूह बनाया। बचत को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हुए वित्तीय सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने विभिन्न तरह की आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया। श्रीमती सीमा साहू ने बताया कि वह चंद्रहासिनी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं। वे एक संयुक्त परिवार में रहती हैं, जहां ननद एवं देवर की शादी के लिए साहूकार से उन्होंने ब्याज पर कर्ज लिया था। ग्राम में महिलाओं के समूह पहले से बन चुके थे। उन्होंने अपना स्वयं का समूह बनाकर 10 महिलाओं को जोडऩे का कार्य किया। प्रारंभिक तौर पर संकुल से 15 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई। समूह की महिलाओं ने ऋण की समस्या को देखते हुए उनकी मदद की।

श्रीमती सीमा साहू ने बताया कि थोड़ी-थोड़ी राशि से बचत करते हुए ऋण चुका दिया और फिर से बचत किया। समूह से राशि लेकर रेगहा की भूमि पर खेती करने का कार्य किया तथा कृषि मित्र के तौर पर जैविक खेती का कार्य भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि बचत करते हुए इस मुकाम तक पहुंची हैं। सिलाई के व्यवसाय से भी अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। प्रतिमाह 8 हजार रूपए तक की आमदनी मिल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से बहुत मदद मिली है और आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नर्सिंग का कोर्स कर रही है। श्रीमती सीमा साहू ने बताया कि भविष्य में वे लघु उद्यम से जुड़कर दुकान खोलना चाहती है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढऩे से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की राह बनी है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!