Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत धमतरी एवं कुरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

दोनों विकासखंडों में 2874 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित

 

धमतरी, 14 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 मई से 10 जून 2026 तक आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के विकासखंड धमतरी एवं कुरूद में आज जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अपनी मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

 

विकासखंड धमतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुरी में आयोजित शिविर में 21 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इनमें सारंगपुरी, डोडकी, अमेठी, बलियारा, कलारतराई, दर्री, परसुली, कोलियारी, करेठा, देवरी, सेमरा बी., झुरानवागांव, सिवनीखुर्द, बारना, दोनर, झिरिया, उड़ेना, देवपुर, ढिमरटिकुर, खरेंगा एवं बंजारी ग्राम पंचायत शामिल रहीं। शिविर में कुल 2122 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2105 मांग एवं 17 शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

 

शिविर में विधायक धमतरी श्री ओंकार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा, महापौर श्री रामू रोहरा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, उपाध्यक्ष श्री केशव साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से संवाद किया।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत द्वारा 4 नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को मछली जाल, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट, कृषि विभाग द्वारा स्वाइल हेल्थ कार्ड तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसायकल, श्रवण यंत्र एवं वॉकर प्रदान किए गए।

 

इसी प्रकार विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत कातलबोड़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 13 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इनमें कातलबोड़, चर्रा, मोंगरा, कोकड़ी (खै), बानगर, मंदरौद, कमरौद, सिंधौरीखुर्द, सिंधौरीकला, सेलदीप, जोरातराई, गाडाडीह एवं परखंदा ग्राम पंचायतें शामिल रहीं।

 

शिविर में कुल 752 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 728 मांग एवं 24 शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर निराकरण किया गया।

 

शिविर में विधायक कुरूद श्री अजय चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णकांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोनी सुरक्षा योजना प्रमाण-पत्र एवं पोषण टोकरी, मत्स्य विभाग द्वारा आईस बॉक्स एवं जाल सामग्री, श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

 

दोनों विकासखंडों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

  • Related Posts

    शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

      सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई उच्चाधिकारियों की…

    Read more

    चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश सर्वेक्षण और राहत वितरण में अनावश्यक…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे