Ro no D15139/23

राजनांदगांव में रह चुके नावेद नागपुर में कमा रहा है नाम बिग बॉस 19 और मास्टर शेफ विनर गौरव खन्ना के हाथों नवेद आज़मी सम्मानित

नागपुर : 12 मई को नागपुर के होटल रेजेन्टा में एसजेएम इवेंट ऑर्गेनाइजर द्वारा एक भव्य अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मॉडल्स, डिजाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट, फोटोग्राफर्स, मीडिया रिपोर्टर्स और स्पॉन्सर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अभिनेता गौरव खन्ना के हाथों ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इसी अवॉर्ड फंक्शन में नवेद आज़मी को बेस्ट मीडिया चैनल संचालन के लिए सम्मानित किया गया। सिवनी से ताल्लुक रखने वाले नवेद आज़मी आज नागपुर में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहे हैं।

नवेद आज़मी ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा (ओआई) नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी होती है, जिसमें शरीर की हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं और मामूली चोट लगने पर भी फ्रैक्चर होने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद नवेद आज़मी लगातार मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

गौरव खन्ना भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी सीरियलों में अभिनय कर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो *सेलिब्रिटी मास्टर शेफ* का खिताब जीतकर भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

गौरतलब है कि नवेद के पिता एम आर आज़मी करीबन 7 या 8 साल जनपद में कार्यरत थे। 2018 में रिटायर होने के बाद नागपूर शिफ्ट हो गए। नावेद राजनांदगांव में मास्टरी पूरी किया था और यही से अपने करियर की शुरुआत किया था।
राजनांदगांव में कोचिंग सेंटर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और पत्रकारिता की शुरुआत किया था।

राजनांदगांव छोड़ने के बाद भी आज भी नावेद के दिल में राजनांदगांव हैं।

  • Related Posts

    न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ

    रायपुर. 28 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के कम स्कोर वाले पहले मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। केतन की…

    Read more

    दोषसिद्ध प्रधान पाठक विजय कुमार यादव बर्खास्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    अम्बिकापुर 28 अक्टूबर 2026/  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड उदयपुर के शासकीय प्राथमिक शाला पेण्डरखी के प्रधान पाठक श्री विजय कुमार यादव  के विरुद्ध थाना मणीपुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ