Ro no D15139/23

गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास

 

 

रायपुर, 15 मई 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि उनके स्वावलंबन और सामाजिक सम्मान का नया आधार बन चुकी है। नारायणपुर जिले के ग्राम गोहाड़ा की रहने वाली श्रीमती गंडाय वडडे की कहानी इस सकारात्मक बदलाव का एक जीवंत और प्रेरक उदाहरण है।

*संघर्षों से भरा था कल आर्थिक तंगहाली की चुनौती*

योजना का लाभ मिलने से पहले गंडाय वडडे का जीवन काफी कठिन था। सीमित पारिवारिक आय के कारण घर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने बताया कि बच्चों की शिक्षा, राशन और रोजमर्रा के खर्चों के लिए मुझे हमेशा दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों का हाथ ताकना न केवल मानसिक दबाव पैदा करता था, बल्कि मन में असुरक्षा की भावना भी बनी रहती थी।

*1000 रुपये की किस्त सशक्तिकरण की नई किरण*

महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता ने गंडाय के परिवार की आर्थिक स्थिति को एक नई मजबूती दी है। अब वे बिना किसी हिचकिचाहट के घर का राशन और बच्चों की छोटी जरूरतें पूरी कर रही हैं। आर्थिक बोझ कम होने से मानसिक शांति और सुरक्षा का अनुभव कर रही हैं। स्वयं को पहले से कहीं अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।

*आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में वृद्धि*

इस योजना ने केवल आर्थिक मदद ही नहीं दी, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता को भी निखारा है। गंडाय अब अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में बराबरी से हाथ बँटा रही हैं। इस स्वावलंबन ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है, जिससे समाज और परिवार में उन्हें एक नया सम्मान प्राप्त हुआ है।

*सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम*

राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती गंडाय वडडे ने कहा कि यह योजना हम जैसी ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे हमें अपनी जरूरतों के लिए स्वयं निर्णय लेने की शक्ति मिली है। नारायणपुर जिले की हजारों महिलाओं की तरह गंडाय वडडे आज एक गरिमापूर्ण जीवन जी रही हैं। उनकी यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि यदि सरकारी नीतियां सही दिशा में और सीधे हितग्राही तक पहुँचें, तो वे जमीनी स्तर पर बड़े सामाजिक और आर्थिक बदलाव ला सकती हैं।

  • Related Posts

    शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

      सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई उच्चाधिकारियों की…

    Read more

    चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश सर्वेक्षण और राहत वितरण में अनावश्यक…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे