Ro no D15139/23

विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर,सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश में बढ़ते डायबिटीज के मामलों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए

 

रायपुर, 15 मई 2026/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) जिलों में विकास कार्यों की गति तेज करने और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दे रही है। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल स्थापित कर समयबद्ध विकास सुनिश्चित करना है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े ने की, जबकि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सह-अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशिष्ट उपस्थिति में केंद्र और राज्य सरकार की 67 जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

*स्वास्थ्य प्राथमिकता साइलेंट किलर डायबिटीज के विरुद्ध अभियान*

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश में बढ़ते डायबिटीज के मामलों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, ब्भ्ब् और च्भ्ब् में आने वाले ग्रामीणों का अनिवार्य शुगर टेस्ट सुनिश्चित किया जाए। सुशान तिहार के अवसर पर आयेाजित शिविरों में 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की जांच को प्राथमिकता दी जाए। किडनी और लिवर की बढ़ती बीमारियों को रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।

*औद्योगिक विकास स्थानीय रोजगार के नए अवसर*

बलौदाबाजार-भाटापारा की औद्योगिक छवि को विस्तार देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले को केवल सीमेंट हब तक सीमित न रखकर सहायक (।नÛपसपंतल) उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। इससे
सीमेंट उद्योगों के कलपुर्जे स्थानीय स्तर पर बनेंगे। स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
प्रदूषण नियंत्रण हेतु वृक्षारोपण और अनुपयोगी खदानों के क्लोजर की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

*अंतिम छोर तक पहुंचे विकास अंत्योदय का संकल्प*

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अंत्योदय के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकास की दौड़ में समाज की अंतिम पंक्ति का व्यक्ति पीछे नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने मानसून पूर्व जलभराव और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए। वहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों तक पहुँचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

*सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचा*

बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त रुख अपनाया गया। सड़क गुणवत्ता निर्माणाधीन सड़कों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर हेलमेट की अनिवार्यता और भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती के निर्देश। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए जिले में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर शुरू किया जाएगा।

*प्रमुख योजनाओं की समीक्षा*

बैठक में जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना (शहरी), आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, मनरेगा और मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित 67 योजनाओं की प्रगति जाँची गई। जल संरक्षण हेतु सभी सरकारी भवनों में 100 प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विधायक संदीप साहु, इंद्र साव, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी ओपी शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

      सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई उच्चाधिकारियों की…

    Read more

    चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

      मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश सर्वेक्षण और राहत वितरण में अनावश्यक…

    Read more

    NATIONAL

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही, सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे पर मलबे का ढेर

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    भूटान में ग्लेशियल झील फटी: असम-बंगाल में बाढ़ का खतरा, 5-6 घंटे में मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता बाढ़ का पानी

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बंद करो रेल, खत्म हो खेल, जिद मां अड़ गे, अड़बड़ बोले खड़गे; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे