Ro no D15139/23

20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी केमिस्ट हड़तालः आमजन को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी

अम्बिकापुर 18 मई 2026/  सहायक औषधि नियंत्रक से प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध स्वरूप जिला औषधि विक्रेता संघ सरगुजा द्वारा 20 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य में आम नागरिकों को आवश्यक औषधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस संबंध में जिले में संचालित समस्त जनऔषधि केन्द्रों (PMBJAK), धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दवा विक्रेता संघ को भी पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया गया है कि प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित, रोगी सेवा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ द्वारा जानकारी दी गई है कि किसी भी मरीज को आपातकालीन दवा की आवश्यकता होने पर मोबाइल नंबर 9406224125, 9826190595, 7869041741, 7000298414 एवं 9826305240 पर संपर्क कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

आमजन से अपील की गई है कि वे घबराहट अथवा अनावश्यक दवाओं का संग्रहण न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाओं की आवश्यकता होती है, वे चिकित्सकीय परामर्श अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में प्राप्त कर सुरक्षित रखें। आपातकालीन स्थिति में शासकीय अस्पतालों, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स एवं अन्य उपलब्ध औषधि केन्द्रों से दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं रोगी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

  • Related Posts

    विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से मजबूत होगा प्रदेश का रेल नेटवर्क*   *रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ने से यात्री सुविधाओं के साथ उद्योग-व्यापार और…

    Read more

    पोला, दशहरा (महाअष्टमी) और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    कल 10 सितंबर को पोला तिहार पर स्थानीय अवकाश रहेगा धमतरी, 9 सितंबर 2026। कल 10 सितंबर को पोला तिहार के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा । कलेक्टर श्री अबिनाश…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर