Ro no D15139/23

सम्राट सरकार में 3 दिनों में 3 एनकाउंटर, पुलिस ने 27 लाख लूटने वाले क्रिमिनल को मारी गोली

Encounter In Bihar: (अनिकेत त्रिवेदी) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. इस बीच पर में लगातार दूसरे दिन अपराधी का एनकाउंटर किया गया. मंगलवार की सुबह गोपालपुर थाना इलाके में हुई एक बड़ी लूट की वारदात के बाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है.

​दिनदहाड़े हुई थी 27 लाख की लूट

​गोपालपुर थाना इलाके के जोल बीघा के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. वहां से गुजर रही सीएमएस सिक्योरिटी वैन को पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रोक लिया था. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया, जिसमें करीब 27 लाख रुपये थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे.

​गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

​लूट की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल कुछ अपराधी गोपालपुर थाना इलाके के उदनी गांव में जमा हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी.

​मुठभेड़ और गिरफ्तारी की पूरी कहानी

​पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. इस दौरान पुलिस की गोली एक अपराधी के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया. घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही मौके से भागने की कोशिश कर रहे चार अन्य अपराधियों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है.

​मौके से बाइक और खोखे बरामद

​एनकाउंटर के बाद पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की बाइक और गोली के कई खोखे बरामद किए हैं. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने क्या कहा?

सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी दीदारगंज और पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं. इनमें से एक अपराधी पहले भी लूट के मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस ने लूटे गए 27 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट, अपराधियों द्वारा पहने गए कपड़े, सीएमएस कंपनी की गाड़ी की पर्ची और लूट की रकम से खरीदे गए पांच आईफोन भी जब्त किए गए हैं.

सीनियर एसपी के मुताबिक जिन कपड़ों को पहनकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, वह कपड़े भी बरामद हुए हैं. जिस मोटरसाइकिल से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है. हेलमेट भी बरामद हुआ है. इसके अलावा अन्य रुपये और सामान की बरामदगी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

सम्राट सरकार में तीन दिनों में 3 एनकाउंटर

सम्राट सरकार में एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. पिछले तीन दिनों में 3 एनकाउंटर किए गए. सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को गांधी मैदान में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा था, पुलिस को हमने पूरी छूट दे रखी है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इससे पहले भी वे इस तरह के बयान दे चुके हैं. ऐसे में रविवार की रात सीवान में, सोमवार की सुबह पटना में और आज (मंगलवार) फिर पटना में एनकाउंटर हुआ.

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु