Ro no D15139/23

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

पेट्रोल-डीजल फिर महंगे हो गए हैं. इस बार कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों पर असर पड़ेगा. जानकारी के अनुसार, डीजल 91 पैसे और पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में अब डीजल 91.58 रुपये और पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले, शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये थे.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गयी है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गयी. वहीं डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

बात चेन्नई की करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे

वर्तमान बढ़ोतरी से पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम देशभर में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपये और डीजल 87.67 से 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया था. उस दिन दूसरे बड़े शहरों में भी दाम तेजी से बढ़े थे. कोलकाता में पेट्रोल 108.74, मुंबई में 106.68 और चेन्नई में 103.67 रुपये पहुंच गया. वहीं डीजल कोलकाता में 95.13, मुंबई में 93.14 और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया.

  • Related Posts

    आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायपुर प्रेस क्लब एक करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने किया निरीक्षण

      रायपुर, 9 जुलाई। राजधानी रायपुर के अनुरूप रायपुर प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत…

    Read more

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    उत्तर बंगाल में पहाड़ों की रानी मिरिक को नया अवतार मिलने जा रहा है. मिरिक झील और आसपास के इलाकों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए 100 करोड़ रुपए…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज