Ro no D15139/23

जिला अस्पताल कोण्डागांव के एस.एन.सी.यू. में नवजात को मिला नया जीवन, सतत देखभाल से स्वस्थ हुआ शिशु

*निजी अस्पताल में सेहत बिगड़ने पर लाए थे जिला अस्पताल*

 

रायपुर, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला अस्पताल कोण्डागांव में नवजात शिशुओं हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एस.एन.सी.यू. में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही स्वास्थ्य टीम को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिसका लाभ बाहरी स्वास्थ्य संस्थानों से रेफर होकर आने वाले गंभीर नवजात शिशुओं को भी मिल रहा है।

 

18 अप्रैल 2026 को विकासखंड फरसगांव निवासी पूर्णिमा साहू एवं दीपक साहू के पुत्र का जन्म निजी अस्पताल में हुआ। बच्चे की स्थिति भी गंभीर होने पर उसे तत्काल उस अस्पताल से जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया। दंपत्ति के पहले बच्चे की नवजात अवस्था में मृत्यु हो चुकी थी, जिससे परिवार अत्यंत चिंतित था

 

जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रूद्र कश्यप एवं डॉ. राजेश बघेल द्वारा जांच में पाया गया कि शिशु परिनैटल एस्फिक्सिया, हाइपोथर्मिया, रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस, शॉक, सेंट्रल सायनोसिस, एपनिया एवं गैसपिंग जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा था। शिशु का ऑक्सीजन स्तर मात्र 60 प्रतिशत था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एस.एन.सी.यू. टीम द्वारा तत्काल गहन उपचार प्रारंभ किया गया।

 

उपचार के दौरान शिशु को 15 दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट, 2 दिनों तक सीपीएपी सपोर्ट तथा 4 दिनों तक ऑक्सीजन सपोर्ट प्रदान किया गया। आवश्यक दवाइयों, एंटीबायोटिक्स एवं निरंतर निगरानी के माध्यम से उपचार जारी रखा गया। गंभीर बीमारी के कारण प्रारंभिक दिनों में शिशु के वजन में गिरावट देखी गई। स्थिति स्थिर होने के बाद शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा कंगारू मदर केयर की सलाह दी गई।

 

कंगारू मदर केयर से शिशु के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, वजन बढ़ाने, संक्रमण के खतरे को कम करने तथा माता एवं शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करने में विशेष लाभ मिला। इससे शिशु के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ।

 

लगातार 27 दिनों तक समर्पित चिकित्सा एवं विशेष देखभाल के पश्चात शिशु की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। डिस्चार्ज के समय शिशु का वजन 1.770 किलोग्राम दर्ज किया गया तथा 14 मई 2026 को शिशु को स्वस्थ अवस्था में सफलतापूर्वक डिस्चार्ज किया गया।

  • Related Posts

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनूठी पहल, मेले में ही मिलेगा निजी बोरवेल और कुओं के पानी की जांच का निःशुल्क अवसर

        रायपुर, 02 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 (01 से 03 नवंबर 2026) में इस बार आम नागरिकों के स्वास्थ्य…

    Read more

    राज्य स्थापना दिवस पर संत समाज छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने की छत्तीसगढ़ महतारी की आरती

    आज छत्तीसगढ़ बजरंग दल जिला रायपुर संत समाज रायपुर महानगर के नेतृत्व में जन्मभूमि,मातृभूमि छत्तीसगढ़ महतारी के 26 वे स्थापना दिवस समारोह पर घड़ी चौक के सामने छत्तीसगढ़ महतारी की…

    Read more

    NATIONAL

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी