Ro no D15139/23

समाधान शिविर में साकार हुआ पक्के घर का सपना

*सुकली के विवेक दास मानिकपुरी को मिला चाबी, चेहरे पर दिखी मुस्कान*

रायपुर, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित समाधान शिविर का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाना है। सुशासन तिहार समस्याओं के निराकरण का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने का अभियान बनता जा रहा है। इसी तारतम्य में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली में आयोजित समाधान शिविर में श्री विवेक दास मानिकपुरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी प्रदान की गई, इससे विवेक दास के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कभी कच्चे घर और बारिश के दिनों की चिंता में जीवन गुजारने वाले ग्राम सुकली निवासी विवेक दास के पक्के आवास का सपना साकार हो गया है।

समाधान शिविर में उन्हें पक्के आवास की चाबी सौंपते ही उनके चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक उठा। वर्षों से सुरक्षित और स्थायी घर का सपना संजोए विवेक दास मानिकपुरी ने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। आर्थिक तंगी के कारण परिवार को बारिश, ठंड और गर्मी में असुविधाओं के बीच जीवन यापन करना पड़ता था। लेकिन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासन की संवेदनशील पहल ने उनकी जिंदगी बदल दी।

समाधान शिविर में अधिकारियों द्वारा जैसे ही उन्हें आवास की चाबी सौंपी गई, उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं। ग्रामीणों ने भी समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने से लोगों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति उमरेली के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

      कोरबा 09 जून 2026/जय सिंघाड़ा सती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित उमरेली पंजीयन क्रमांक 121 जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन – 1076‘‘ का शुभारंभ जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल जिले में प्रथम दिन 32 आवेदन हुए प्राप्त

      कोरबा 09 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से प्रदेशवासियों की सरकार तक पहुंच को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू