Ro no D15139/23

भखारा को मिली विकास की नई पहचान : करोड़ों के विकास कार्यों से बदलेगी नगर की तस्वीर

विधायक अजय चंद्राकर ने 16 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

 

धमतरी, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत भखारा में आयोजित विकास कार्यक्रम नगर के लिए ऐतिहासिक अवसर बन गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में करोड़ों रुपये के विभिन्न जनहितकारी निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इससे नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान कुल 6 करोड़ 76 लाख 78 हजार रुपये लागत के 16 विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए। इनमें 5 करोड़ 77 लाख 96 हजार रुपये की लागत से 11 कार्यों का भूमिपूजन तथा 98 लाख 82 हजार रुपये की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण किया गया।

 

भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में अत्याधुनिक एसटीपी निर्माण, शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण, आउटडोर स्ट्रीट पोल एवं एलईडी लाइट स्थापना, मल्टी स्पोर्ट्स टर्फ ग्राउंड, बास्केटबॉल कोर्ट, यात्री प्रतीक्षालय, सम्पवेल, बोर खनन, सार्वजनिक शौचालय एवं चबूतरा निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों से नगर में स्वच्छता, खेल, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

 

वहीं लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण के 20 कार्य, नाली निर्माण के 8 कार्य, लाइब्रेरी भवन, सामुदायिक भवन तथा मोटर पंप एवं पानी टंकी स्थापना कार्य प्रमुख रहे। इन विकास कार्यों से नागरिकों को आवागमन, स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था में सीधा लाभ मिलेगा।

 

इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि भखारा नगर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त नगर के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता, खेल एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की पेयजल योजना पर कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा युवाओं के लिए शैक्षणिक एवं पुस्तकालय सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है।

 

उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम कर जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ कृषि व्यवस्था आज की आवश्यकता है।

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नगर में संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विधायक श्री चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से नव निर्मित लाइब्रेरी हेतु पुस्तक दान करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। विकास कार्यों की इस श्रृंखला को भखारा नगर के सुनियोजित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

      *बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    Read more

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री