Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में साकार हुआ पक्के घर का सपना जशपुरनगर में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को मिला पीएम आवास का अनुज्ञा पत्र लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का जताया आभार

 जशपुरनगर 19 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी के तहत जशपुरनगर में लगे शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शिविर में श्री अवधेश कुमार गुप्ता तथा  गीता साहू को मकान निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया। अनुज्ञा पत्र प्राप्त करते ही दोनों हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से अब उनका पक्के घर का सपना पूरा होने जा रहा है, जो लंबे समय से अधूरा था। उन्होंने कहा कि यह सब राज्य सरकार की संवेदनशीलता और सुशासन का परिणाम है, जिससे जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।

हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव आ रहा है। सुशासन तिहार के तहत आयोजित ऐसे शिविर न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहे हैं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  • Related Posts

    तब छत बचाने की चिंता, अब सपने सजाने की खुशी

        तब… सपनों पर मजबूरी का पहरा, अब… चिंता की जगह चेहरे पर चमक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कुसुम बाई के सपने को दी नई पहचान धमतरी, 15…

    Read more

    मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला सम्मानजनक जीवन का सहारा

      सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र श्रमिकों तक पहुंच रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी धमतरी 15 सितंबर 2036/- धमतरी जिले के तहसील बेलरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घठुला निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री