Ro no D15139/23

एक दिन’ के फ्लॉप होने पर छलका आमिर खान का दर्द, कहा- फिल्म रिजेक्ट होना बेहद तकलीफ देता है

Aamir Khan: आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी. फिल्म में जुनैद खान के साथ Sai Pallavi नजर आई थीं और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था. अब फिल्म के फ्लॉप होने पर आमिर खान ने खुलकर अपनी भावनाएं साझा की हैं.

फिल्म फ्लॉप होने पर टूट जाता है दिल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि जब उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो उन्हें गहरा दुख होता है. उन्होंने कहा कि एक फिल्म उनके लिए सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बच्चे की तरह होती है. ऐसे में जब दर्शक फिल्म को पसंद नहीं करते तो उन्हें काफी दर्द होता है.

आमिर खान ने कहा, “हम फिल्में दर्शकों के लिए बनाते हैं. जब लोग टिकट खरीदकर थिएटर तक आते हैं और उन्हें फिल्म पसंद नहीं आती, तो इसका मतलब कहीं न कहीं हमारी कमी रह गई. दर्शक जानबूझकर खराब फिल्म देखने नहीं जाते. अगर वे निराश होकर लौटते हैं तो हमें अपनी गलतियां समझनी चाहिए.”

2-3 महीने तक डिप्रेशन में चले जाते हैं आमिर

आमिर खान ने यह भी स्वीकार किया कि किसी फिल्म के फ्लॉप होने का असर उन पर मानसिक रूप से पड़ता है. उन्होंने बताया कि जब उनकी फिल्में नहीं चलतीं तो वह करीब 2-3 महीने तक डिप्रेशन जैसी स्थिति में चले जाते हैं. अभिनेता ने कहा कि रिजेक्शन को स्वीकार करना आसान नहीं होता और यह उनके लिए बेहद दर्दभरा अनुभव होता है.

‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन

‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन करीब 5.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 4.30 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.

फिल्म का निर्देशन Sunil Pandey ने किया था. वहीं साई पल्लवी के लिए यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी. अब फैंस उन्हें Ramayana में मां सीता के किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन Nitesh Tiwari कर रहे हैं.

  • Related Posts

    लता मंगेशकर के दौर में बनाई पहचान, फिर बॉलीवुड से बनाई दूरी… जानिए अनुराधा पौडवाल की कहानी

    Anuradha Paudwal Birthday Special: बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब अनुराधा पौडवाल की आवाज हर तरफ सुनाई देती थी. ‘धक धक करने लगा’, ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’ और…

    Read more

    चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस

    रायपुर. 26 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 9वें मैच में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला