Ro no D15139/23

आईटीआई कॉलेज में पॉक्सो एक्ट और साइबर क्राइम पर जागरूकता शिविर

*न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को डिजिटल अपराधों, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी*

रायपुर , 23 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

साइबर अपराधों और बच्चों के विरुद्ध लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आई.टी.आई. कॉलेज पर्री, सूरजपुर में पॉक्सो एक्ट एवं साइबर क्राइम विषय पर विशेष कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विनीता वार्नर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय सूरजपुर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री आनंद प्रकाश वारियाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट 2012, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 तथा वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

न्यायाधीश श्री वारियाल ने कहा कि पॉक्सो एक्ट बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लील सामग्री से सुरक्षा प्रदान करने वाला सख्त कानून है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चे कानून की दृष्टि में संरक्षित हैं और ऐसे मामलों में सहमति का कोई कानूनी महत्व नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और डिजिटल ठगी से सावधान रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि आज अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। साइबर अपराध की शिकायत के लिए उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत एवं मध्यस्थता प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी बताईं।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य श्री रामबदन सिंह, शिक्षकगण, पीएलवी श्री सत्य नारायण, श्री उमेश कुमार राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

     औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

      परखंदा की महिला समूह ने सामूहिक प्रयास से रचा सफलता का नया अध्याय, खस की पहली फसल से 1.12 लाख रुपये की आय धमतरी 29 सितंबर 2026/- कभी पारंपरिक…

    Read more

    गांव के सपनों से वैश्विक नेतृत्व तक : कृषि विद्यार्थियों को मिली सफलता की नई राह

      सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय कुरूद में प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन धमतरी, 29 सितंबर 2026।// गांव की मिट्टी से जुड़े सपनों को यदि ज्ञान, मेहनत, निरंतर सीखने…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग