Ro no D15139/23

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सक्षम बनाने प्रशिक्षण शिविर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

*भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों ने किया संघर्ष और त्याग : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, समर्पण और विचारधारा से जीता जनता का विश्वास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*एक कार्यकर्ता का राष्ट्रीय प्रमुख बनने का मार्ग प्रशस्त प्रशिक्षण शिविर से ही तय होता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

खैरागढ़। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज खैरागढ़ में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। श्री साव ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के इस शिविर में कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ संगठन की रीति-नीति और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा का लक्ष्य हर कार्यकर्ता को वैचारिक और राजनीतिक रूप से सक्षम बनाना है। इसी उद्देश्य से देशभर में चरणबद्ध तरीके से मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

*भाजपा पार्टी विद ए डिफरेंस*

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भाजपा देश की एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता को भी सर्वोच्च जिम्मेदारी तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि, भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। 11 करोड़ कार्यकर्ताओं में से एक माननीय नितिन नवीन जी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा केवल “पार्टी विद ए डिफरेंस” कहने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना के कारण समाज में अपनी अलग पहचान रखता है। प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य ऐसे योग्य, सक्षम और संस्कारित राजनीतिक कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो समाज के बीच सकारात्मक नेतृत्व प्रस्तुत करें।

श्री साव ने कहा कि, भाजपा आज जिस स्थान पर पहुंची है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों का संघर्ष, समर्पण और त्याग है। उन्होंने कहा कि आज देश के 73 प्रतिशत भू-भाग और 78 प्रतिशत आबादी पर भाजपा की सरकारें हैं। यह पार्टी की कार्यकर्ता आधारित कार्यशैली और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद केवल राजनीति नहीं करतीं, बल्कि जनसेवा और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि, आज हर घर में शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को निःशुल्क इलाज, उज्ज्वला योजना के जरिए गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि, कभी जिन सुविधाओं की आम आदमी कल्पना भी नहीं कर सकता था, आज भाजपा सरकार उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर आना सरकार की जनहितैषी नीतियों और गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
….. ….. ……

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम