Ro no D15139/23

मनरेगा से बदली गांव की तस्वीर: तालाब गहरीकरण से बढ़ा जलस्तर, किसानों को सालभर सिंचाई सुविधा

*मनरेगा से बदली गांव की तस्वीर: तालाब गहरीकरण से बढ़ा जलस्तर, किसानों को सालभर सिंचाई सुविधा*

*बलरामपुर जिले के डिपाडीहकला में जल संरक्षण कार्य बना ग्रामीणों के लिए वरदान*

रायपुर, 24 मई 2026/
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत किए गए तालाब गहरीकरण कार्य ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत डिपाडीहकला स्थित पुरैन तालाब के गहरीकरण से अब गांव में वर्षभर जल उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, जिससे किसानों को सिंचाई, पशुपालन और रोजगार के क्षेत्र में सीधा लाभ मिल रहा है।

करीब 9 लाख 8 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुए इस कार्य में श्रम मद से 8 लाख 54 हजार रुपये तथा सामग्री मद से 54 हजार रुपये व्यय किए गए। निर्माण कार्य के दौरान 1044 मानव-दिवस सृजित हुए, जिससे ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुआ और पलायन की समस्या में कमी आई।

ग्रामीण किसानों के अनुसार, पहले खेती पूरी तरह वर्षा पर निर्भर थी। गर्मियों में तालाब सूख जाने से रबी फसल लेना मुश्किल हो जाता था और पशुओं के लिए पानी की भी गंभीर समस्या रहती थी। तालाब गहरीकरण के बाद अब वर्षा जल का बेहतर संचयन हो रहा है और लंबे समय तक पानी उपलब्ध रहने से किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल रही है।

तालाब से आसपास की लगभग 9 एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले 12 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। अब किसान खरीफ के साथ-साथ रबी फसल की खेती भी कर पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि की उम्मीद बढ़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गर्मी के मौसम में भी पशुओं के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है, जिससे जल संकट काफी हद तक कम हुआ है।

तकनीकी सहायक की देखरेख में नियमानुसार कार्य कराया गया तथा सतत निगरानी के कारण तालाब की जल संग्रहण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जिला प्रशासन का मानना है कि मनरेगा अंतर्गत इस प्रकार के जल संरक्षण आधारित कार्य ग्रामीण विकास और कृषि सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का 3 दिवसीय बस्तर दौरा बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

      बस्तर संभाग में संचालित आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की *शिक्षा मंत्री गजेंद्र ने कहा बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता* *नक्सल उन्मूलन के पश्चात् बंद हुए विद्यालयों…

    Read more

    बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल

        रायपुर,2 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने प्रदेश में संचालित बाल एवं बालिका संरक्षण गृह तथा बाल संप्रेक्षण गृहों की पहचान…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार