Ro no D15139/23

शिविर में समाधान लाया चेहरे पर मुस्कानः सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड

अम्बिकापुर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। शासन की पारदर्शी और जनहितैषी नीतियों के चलते अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। इसका एक जीता-जागता उदाहरण वंदना घुटरापारा के निवासी श्री सुखराम हैं, जिनके जीवन में इस अभियान ने एक बड़ी आर्थिक राहत प्रदान की है।

पहले लगते थे 10 रुपये, अब मुफ्त में मिलेगा राशन

वंदना घुटरापारा के रहने वाले सुखराम ने बताया कि पूर्व में उन्हें राशन सामग्री (चावल) प्राप्त करने के लिए 10 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण यह खर्च भी उनके लिए परेशानी का सबब बनता था। लेकिन राज्य शासन के ’सुशासन तिहार’ अभियान के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और खाद्य सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से उनकी यह समस्या अब दूर हो गई है। अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखराम को अब 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड प्रदान किया गया है।

हितग्राही ने जताया शासन का आभार

नया राशन कार्ड हाथ में पाकर सुखराम के चेहरे पर खुशी दोगुनी हो गई। शासन की इस त्वरित पहल की सराहना करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले मुझे राशन कार्ड से चावल लेने के लिए 10 रुपये देने पड़ते थे। लेकिन अब ’सुशासन तिहार’ के दौरान मुझे 1 रुपये किलो वाला नया राशन कार्ड मिल गया है। इससे मेरे परिवार को बहुत बड़ी राहत मिली है। मैं इस मदद के लिए शासन और प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ।

खाद्य सुरक्षा की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता

’सुशासन तिहार’ जरूरतमंदों को उनका हक और खाद्य सुरक्षा प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वंचित न रहे और समाज के हर वर्ग को वास्तविक लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे