Ro no D15139/23

’’9 किमी पीठ पर लादकर सास को पेंशन दिलाने ले जाने” संबंधी समाचार भ्रामक, जांच में तथ्य गलत पाए गए

बैंक मित्र घर-घर पहुंचकर पेंशन भुगतान एवं बैंकिंग सम्बन्धी समस्या का कर रहे हैं समाधान

बैंक द्वारा हितग्राही सोमारी का ई-केवाईसी एवं मोबाइल नम्बर किया गया लिंक, पूर्व की भांति अब गांव में ही पेंशन भुगतान की सुविधा होगी प्राप्त

 

अम्बिकापुर 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “पेंशन के लिए सास को 9 किमी पीठ पर लादकर ले गई बहू” के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में समाचार पत्र में प्रकाशित तथ्य भ्रामक एवं गलत पाए गए हैं। जांच प्रतिवेदन के अनुसार हितग्राही सोमारी जनपद पंचायत मैनपाट के ग्राम जंगलपारा (कुनिया) निवासी हैं तथा उनके घर से संबंधित बैंक की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है, जबकि समाचार में 9 किलोमीटर दूरी बताई गई थी। हितग्राही की बहू सुखमनिया द्वारा पहली बार अपनी सास को पीठ पर लादकर बैंक ले जाया गया था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राही सोमारी का खाता सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, नर्मदापुर शाखा मैनपाट में संचालित है तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत विगत लगभग 6 वर्षों से 500 रुपये प्रतिमाह वृद्धा पेंशन प्राप्त हो रही है। बैंक मित्र द्वारा प्रत्येक माह गांव में जाकर 40 से 50 हितग्राहियों को भुगतान किया जाता है । सोमारी का भी उनके द्वारा गांव में ही जनवरी 2026 तक भुगतान किया गया था । इसके बाद 5 वर्ष पूर्ण होने से बैंक के नियमों के अनुसार बैंक खाते में ई केव्हाईसी कराया जाना अनिवार्य है । ई केव्हाईसी नहीं कराए जाने से हितग्राही का बैंक अकाउंट डेबिट फ्रीज हो गया था, जिससे बैंक मित्र के द्वारा उसका भुगतान अपने पास उपलब्ध डिवाइस में फिंगर स्कैन नहीं ले पाने के कारण नहीं किया जा सका ।

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि यदि परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत सचिव, बैंक मित्र अथवा बैंक कर्मचारियों को जानकारी दी जाती, तो वृद्ध महिला को बैंक आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। बैंक प्रबंधन द्वारा बैंक कर्मी के माध्यम से गांव में ही आकर ई केव्हाईसी कर दिया जाता। परन्तु इसके विपरीत हितग्राही खुद ही 3 किमी चलकर बैंक पहुंची एवं अपना ईकेव्हाइसी करवाया। साथ ही हितग्राही का मोबाइल नंबर खाते से लिंक एवं फिंगर प्रिंट सत्यापन करवाया गया है।

ई- केव्हाइसी होने के उपरांत सोमारी को पेंशन की राशि प्राप्त हो चुकी है और अब पहले की भांति पुनः सोमारी को गांव में ही भुगतान की सुविधा प्राप्त होगी। पूर्व में भी हितग्राही को गांव में ही बैंक मित्र तपेश कुमार के द्वारा यह सुविधा दी जा रही थी।

 

इसी कड़ी में जनपद पंचायत मैनपाट द्वारा सभी सचिवों, रोजगार सहायकों एवं एनआरएलएम कैडर को निर्देशित किया गया है, कि ऐसे हितग्राहियों की पहचान कर बैंक एवं बैंक मित्रों से समन्वय स्थापित करें, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर हितग्राहियों को बैंक तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया नर्मदापुर शाखा अंतर्गत कुल 08 बैंक मित्र कार्यरत हैं, जो विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर पेंशन एवं अन्य योजनाओं का भुगतान करते हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी बैंक मित्रों को वृद्ध हितग्राहियों की ग्रामवार सूची उपलब्ध कराई गई है तथा उन्हें घर पहुंचकर बैंक संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी हितग्राही को परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    रायपुर की बेटी श्रेष्ठा तिवारी ने कर दिया कमाल! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया हेल्थ क्रिएटर अवॉर्ड!”

    बताते चलें, 25 नवंबर को होटल Babylon में हुए पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स में रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड मिला है। साथ में 25…

    Read more

    सेना भर्ती की तैयारी को परखने का मिलेगा अवसर, 29 नवंबर को धमतरी में होगी फाइनल रिहर्सल

      *इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता, ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिलेगा नकद पुरस्कार* धमतरी 26 नवंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26