Ro no D15139/23

अंधेरे से उजाले तक : सियाराम मरकाम के घर फिर लौटी रोशनी

धमतरी, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) दूरस्थ और गंगरेल डुबान क्षेत्र में बसे ग्राम तुमाखुर्द के निवासी श्री सियाराम मरकाम के घर एक बार फिर उजाला लौट आया है। वर्षों पहले स्थापित सोलर होम लाइट सिस्टम के खराब हो जाने से उनका परिवार लंबे समय से परेशानी झेल रहा था। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली और पंखे की सुविधा बंद होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।

जिले के संवेदनशील कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के संज्ञान में यह समस्या आते ही उन्होंने त्वरित पहल करते हुए क्रेडा के इंजीनियर श्री टी.आर. ध्रुव को आवश्यक मरम्मत एवं बैटरी बदलने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही तकनीकी टीम गांव पहुंची और सोलर होम लाइट सिस्टम में नई बैटरी स्थापित कर पूरे सिस्टम को पुनः कार्यशील बनाया गया।

सिस्टम चालू होते ही श्री मरकाम के घर में फिर से रोशनी फैल गई। अब रात में घर जगमगाने लगा है और पंखा चलने से परिवार को गर्मी से राहत मिल रही है। दूरस्थ डुबान क्षेत्र में रहने वाले परिवार के लिए यह सुविधा किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

श्री सियाराम मरकाम ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से वे समस्या से परेशान थे, लेकिन अब उनके परिवार को बड़ी सुविधा मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना “सौभाग्य” के अंतर्गत वर्ष 2017 से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक विद्युत सुविधा पहुंचाने का अभियान प्रारंभ किया गया था। योजना का उद्देश्य ऐसे घरों तक रोशनी पहुंचाना था, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी थी। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में सोलर आधारित विद्युत व्यवस्था भी इसी सोच का हिस्सा रही है।

धमतरी जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशील कार्रवाई यह दर्शाती है कि शासन की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    रायपुर की बेटी श्रेष्ठा तिवारी ने कर दिया कमाल! छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया हेल्थ क्रिएटर अवॉर्ड!”

    बताते चलें, 25 नवंबर को होटल Babylon में हुए पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड्स में रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को हेल्थ एंड वेलनेस क्रिएटर अवॉर्ड मिला है। साथ में 25…

    Read more

    सेना भर्ती की तैयारी को परखने का मिलेगा अवसर, 29 नवंबर को धमतरी में होगी फाइनल रिहर्सल

      *इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी 1600 मीटर दौड़, शारीरिक दक्षता, ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिलेगा नकद पुरस्कार* धमतरी 26 नवंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26