Ro no D15139/23

बालोद में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 03 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर किए जब्त

रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 05 वाहनों को जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

जिला खनिज अधिकारी श्री प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि 23 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा गुण्डरदेही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिकोसा, खेरूद, बघमरा, चिचलगोंदी, देवरी ख, रेंगकठेरा एवं अर्जुंदा सहित आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 05 वाहनों को जब्त किया गया।

जब्त किए गए वाहनों में रेत से भरी 03 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों को थाना आरक्षी केन्द्र गुण्डरदेही एवं अर्जुंदा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    रायपुर में 7 को सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा…

    Read more

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे