Ro no D15139/23

सलमान खान की मिमिक्री करना वरुण धवन को पड़ा भारी, वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Varun Dhawan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक मजेदार वीडियो खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो में वरुण धवन बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स की नकल उतारते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा की एक्टिंग की है, लेकिन सलमान खान की नकल करना उन पर भारी पड़ गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

क्या है वायरल वीडियो में?

सामने आए इस वीडियो में वरुण धवन के साथ कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में बताया गया है कि अगर बॉलीवुड के कलाकार क्रिकेट के मैदान पर आ जाएं, तो कैसा नजारा होगा. वीडियो के दौरान एक व्यक्ति वरुण धवन से पूछता है कि अगर सलमान खान बैटिंग करेंगे, तो कैसे करेंगे. इस पर वरुण धवन तुरंत हाथ में बैट थामकर सलमान खान की स्टाइल में एक्टिंग करने लगते हैं. इसके बाद वह शाहरुख खान का बाहें फैलाने वाला सिग्नेचर पोज देते हैं और अंत में गोविंदा की तरह डांस स्टेप करके दिखाते हैं.

यूजर्स ने इस बात पर किया ट्रोल

वरुण धवन की यह एक्टिंग देखकर वीडियो में मौजूद लोग तो हंसने लगे, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को इसमें एक बड़ी गलती दिख गई. दरअसल, सलमान खान असल जिंदगी में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, जबकि वरुण धवन ने दाएं हाथ से बैटिंग की एक्टिंग कर दी. इसी बात को पकड़कर लोग कमेंट सेक्शन में लिखने लगे कि ‘सलमान भाई लेफ्टी हैं, इतना भी नहीं पता क्या?’ कुछ यूजर्स ने इसे वरुण धवन की ओवर-एक्टिंग बता दिया और उन्हें ट्रोल करने लगे.

  • Related Posts

    ‘अब फिल्मों में काम करना मेरे लिए आसान नहीं…’, ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने आखिर क्यों बनाई फिल्मों से दूरी?

    Hema Malini: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘ड्रीम गर्ल’,…

    Read more

    Jasmine Sandlas Engaged: ‘धुरंधर’ की सिंगर जैस्मिन सैंडलस हुईं इंगेज, लाइव कॉन्सर्ट में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर मंगेतर से मिलवाया

    Jasmine Sandlas Engaged: पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. दिल्ली में ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने सबके सामने अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण