Ro no D15139/23

’सुशासन तिहार’ लाया किसानों के जीवन में खुशहालीः ग्राम अमला माझापारा के भगीरथ का बना किसान क्रेडिट कार्ड

अब खाद-बीज के लिए नहीं होगी परेशानी, निजी दुकानों पर निर्भरता हुई खत्म

 

अम्बिकापुर 31 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ’सुशासन तिहार’ का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को खेती-किसानी के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमला माझापारा के रहने वाले कृषक श्री भगीरथ की समस्या का भी त्वरित समाधान हुआ है और उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सौगात मिली है।

 

महंगे खाद-बीज की समस्या से मिली मुक्ति

किसान भगीरथ बताते हैं कि पहले उनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं था। इस वजह से उन्हें खेती के समय आवश्यक खाद और बीज निजी दुकानों से खरीदना पड़ता था। निजी दुकानों से सामग्री लेने में न केवल भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, बल्कि उन्हें इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे भी चुकाने पड़ते थे, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता था।

 

गाँव में ही हुआ समस्या का समाधान

शासन के ’सुशासन तिहार’ अभियान के तहत जब भगीरथ को जानकारी मिली, तो उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अपना आवेदन समाधान शिविर दिया। प्रशासन की तत्परता और कृषि विभाग के सहयोग से उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही हुई और उनका किसान क्रेडिट कार्ड बनकर तैयार हो गया। अब इस कार्ड की मदद से उन्हें सहकारी समिति से उचित मूल्य पर समय पर खाद और बीज आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री जी का जताया आभार

अपनी इस समस्या के समाधान से भगीरथ बेहद प्रसन्न हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, अब किसान क्रेडिट कार्ड बन जाने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है, खाद-बीज सब आसानी से मिल जाता है। शासन की ओर से हमारे गाँव में ही हमारी समस्या का समाधान हुआ है। मैं इस त्वरित कार्यवाही और मदद के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

श्री भगीरथ का यह अनुभव इस बात का जीवंत उदाहरण है कि, ’सुशासन तिहार’ में संवेदनशीलता के साथ प्रशासन गांव की ओर अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है और किसानों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में कार्य रहा है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी