Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिया गया संदेश

अम्बिकापुर 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, जिला सरगुजा द्वारा पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मंजूषा भगत रहीं। कार्यक्रम की प्रस्तावना उप संचालक समाज कल्याण श्री व्ही.के. उके द्वारा प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती भगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि तंबाकू सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह पारिवारिक सुख-शांति एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि तंबाकू विभिन्न गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है तथा व्यक्ति की प्रगति में बाधक बनता है। बेहतर और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवा बिहान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी