Ro no D15139/23

समितियो में खाद- बीज़ लेने किसानों में उत्साह,सुगम व्यवस्था से जताई संतुष्टि

रायपुर,01 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ धरातल पर अन्नदाताओं को सीधे तौर पर मिल रहा है, जिससे उनके चेहरों पर खुशहाली साफ देखी जा सकती है। जिला प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग से समितियों में किसानों को खाद बीज आसानी से मिल रहा हैं। किसान खाद- बीज लेने समितियों में उत्साह के साथ पहुंच रहे है।

बलौदाबाजार के पुरानी बस्ती के रहने वाले किसान हरिचंद कुर्रे ने बताया कि अपनी 65 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार खेती कार्य के लिए उन्हें समय से काफी पहले ही पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध हो गया है। इसके चलते उन्हें और क्षेत्र के अन्य किसानों को इस सीजन में किसी भी तरह की चिंता नहीं रही।

किसान हरिचंद कुर्रे ने शासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी में उन्हें किसी भी प्रकार की लाइन नहीं लगानी पड़ी और न ही किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी प्रक्रिया बेहद सुगम और आसान रही, जिससे उनका कीमती समय और ऊर्जा दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में बड़े फैसले ले रही है और धरातल पर काम कर रही है। किसानों को ऐन वक्त पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए समय से पहले खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की इस संवेदनशील पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

     कम पानी में खीरे की खेती से मुकेश ने कमाए 2.25 लाख रुपये, अब 4 एकड़ में टमाटर की तैयारी

      ड्रिप और मल्चिंग तकनीक ने बदली खेती की तस्वीर, वर्षा आधारित खेती से आधुनिक कृषि की ओर बढ़े किसान जलग्रहण परियोजना से मिली ड्रिप सिंचाई प्रणाली और तकनीकी मार्गदर्शन…

    Read more

    गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

      तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य रायपुर.…

    Read more

    NATIONAL

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज