Ro no D15139/23

उप निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न, मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मताधिकार का प्रयोग त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत 78.98 प्रतिशत हुआ मतदान

कोरबा, 01 जून 2026/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत रिक्त पदों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली तथा उन्होंने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया।
उप निर्वाचन के अंतर्गत जिले में नगरीय क्षेत्र में पार्षद के 1 पद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच के 1, पंच के 6 एवं जनपद सदस्य के 3 पदों सहित कुल 11 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया।

नगरीय निकाय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद पद हेतु मतदान सम्पन्न हुआ। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत करतला विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24, पाली विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 तथा पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 18 के लिए मतदान कराया गया।
इसी प्रकार करतला विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच पद के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंच पदों के लिए कोरबा विकासखण्ड के ग्राम अखरापाली (वार्ड क्रमांक 9) एवं रजगामार (वार्ड क्रमांक 1), करतला विकासखण्ड के ग्राम लबेद (वार्ड क्रमांक 4) एवं बरकोना (वार्ड क्रमांक 3), कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम कसईपाली (वार्ड क्रमांक 10) तथा झाबर (वार्ड क्रमांक 01) में मतदान सम्पन्न हुआ।
सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया का सफल संचालन सुनिश्चित किया।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत जिले में कुल 78.98  प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदान का  प्रतिशत 78.21 एवं महिला मतदान का  प्रतिशत 79.77  प्रतिशत रहा।

  • Related Posts

    लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में वित्त मंत्री ने कहा—2047 तक विकसित भारत के साथ कदमताल करता विकसित छत्तीसगढ़ बनाना लक्ष्य*   *एमएसएमई, स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने…

    Read more

    अमगांव में शासकीय भवनों को जबरन तोड़े जाने संबंधी समाचार का प्रशासन ने किया खण्डन

    कोरबा, 20 सितंबर 2026/ हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम अमगांव में एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर स्थित शासकीय भवनों को जबरन एवं बलपूर्वक तोड़े जाने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    PM Modi ने लॉन्च किया NGT Mobile App, अब मोबाइल पर मिलेगी पर्यावरण से जुड़े केस की हर जरूरी जानकारी

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक

    18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक