Ro no D15139/23

समितियो में खाद- बीज़ लेने किसानों में उत्साह,सुगम व्यवस्था से जताई संतुष्टि

रायपुर,01 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों का लाभ धरातल पर अन्नदाताओं को सीधे तौर पर मिल रहा है, जिससे उनके चेहरों पर खुशहाली साफ देखी जा सकती है। जिला प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग से समितियों में किसानों को खाद बीज आसानी से मिल रहा हैं। किसान खाद- बीज लेने समितियों में उत्साह के साथ पहुंच रहे है।

 

 

बलौदाबाजार के पुरानी बस्ती के रहने वाले किसान हरिचंद कुर्रे ने बताया कि अपनी 65 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार खेती कार्य के लिए उन्हें समय से काफी पहले ही पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध हो गया है। इसके चलते उन्हें और क्षेत्र के अन्य किसानों को इस सीजन में किसी भी तरह की चिंता नहीं रही।

 

किसान हरिचंद कुर्रे ने शासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोसायटी में उन्हें किसी भी प्रकार की लाइन नहीं लगानी पड़ी और न ही किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी प्रक्रिया बेहद सुगम और आसान रही, जिससे उनका कीमती समय और ऊर्जा दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में बड़े फैसले ले रही है और धरातल पर काम कर रही है। किसानों को ऐन वक्त पर किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए समय से पहले खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने की इस संवेदनशील पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का सहृदय धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

    शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाएं : आनंद निषाद

    *- मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की ली बैठक* राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री…

    Read more

    डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डोंगरगढ़ का प्रभार सौंपा गया

    राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमेन्द्र सोनटेके को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रशासकीय दृष्टिकोण…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?