Ro no D15139/23

जनदर्शन में संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय, आवेदक की समस्या पर तुरंत हुई कार्रवाई

जनदर्शन में पहुंचे आवेदक की समस्या पर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर जांच शुरू

धमतरी, 02 जून 2026। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त एक आवेदन के संबंध में आज जिला प्रशासन ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित कार्रवाई की। जनदर्शन के दौरान आवेदक श्री रोहित सोनी द्वारा अपने आवागमन मार्ग से संबंधित समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी दौरान उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों एवं पुलिस बल ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल विफल कर दिया। समय रहते हस्तक्षेप किए जाने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा तत्काल स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि आवेदक का निवास नजूल भूमि से लगे क्षेत्र में स्थित है, जबकि संबंधित भूमि शासकीय अभिलेखों में अस्पताल के नाम दर्ज है। आवेदक द्वारा जिस मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए किया जा रहा था, वह बुदेश्वर महादेव मंदिर परिसर से होकर गुजरता है।

स्थल परीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आवागमन के लिए लगभग तीन फीट चौड़ा मार्ग वर्तमान में उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि शासकीय प्रकृति की है तथा आवेदक के नाम से भूमि स्वामित्व अथवा पट्टे संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए हैं। साथ ही, आवेदक के अनुसार मामला न्यायालय में विचाराधीन है।अतः यह पंचनामा आवेदक के आसपास के लोगों व निगम उपयुक्त की उपस्थिति में तैयार कर पढ़कर सुनाया हस्ताक्षर लिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन एक प्रभावी मंच है और प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। प्रशासन द्वारा प्रकरण के सभी पहलुओं का विधिसम्मत परीक्षण किया जा रहा है तथा संबंधित पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए वैधानिक एवं शांतिपूर्ण माध्यमों का उपयोग करें तथा किसी भी परिस्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं। जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ

    *एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*   *250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण

    23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार*   *राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान* रायपुर, 28 सितंबर 2026।…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान