Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 के तहत उलनार में समाधान शिविर आयोजित

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है सुशासन तिहार- सांसद श्री महेश* कश्यप

*विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं चेक का वितरण*

रायपुर, 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम उलनार में 15 पंचायतों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

*शासन की मंशा है अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ*

सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया ।

*हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव*

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री, प्रमाण पत्र एवं आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। साथ ही शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं मांगों के निराकरण की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्री वनवासी मौर्य सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप