Ro no D15139/23

सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर की कोचिंग पर बवाल और हमला मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच एक और नया सीसीटीवी फुटेज आ गया है. इस नए वीडियो में एक शख्स ज्ञान बिंदु कोचिंग के सम्मान समारोह का पोस्टर फाड़ता हुआ दिख रहा है. साथ ही यह वीडियो 31 मई की रात साढ़े 11 बजे का बताया जा रहा है.

पोस्टर फाड़ने वाला खान सर का स्टाफ बताया जा रहा

जानकारी के मुताबिक, यह पोस्टर उसी कैंपस में लगा था, जहां खान सर और ज्ञान बिंदु दोनों कोचिंग सेंटर हैं. बताया जा रहा है कि पोस्टर फाड़ने वाला शख्स खान सर का स्टाफ है. पोस्टर फटने के बाद दोनों कोचिंग संस्थान के स्टाफ में बहस भी हुई थी. इसके बाद ज्ञान बिंदु के बोर्ड पर खान सर की कोचिंग का पोस्टर लगाया गया था.

वीडियो को लेकर आधिकारिक पुष्टि बाकी

बताया जा रहा है कि इसी खुन्नस में मंगलवार की रात ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों ने खान सर की कोचिंग पर पथराव किया. लेकिन इस वीडियो को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की ओर से जांच के बाद ही इस वीडियो के सामने आने के बाद जो बातें निकलकर सामने आ रहीं हैं, उसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो सकेगी.

खान सर के दो गार्ड्स से हुई थी पूछताछ

इससे पहले गुरुवार को दो लोगों का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो के सामने आने के बाद खान सर के दो गार्ड्स को पुलिस ने पकड़ा था. साथ ही उनसे घंटों पूछताछ की गई थी. इतना ही नहीं, पुलिस ने कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त किया था और उसे एफएसएल जांच के लिए भेजा था. इसके बाद खान सर से भी पूछताछ की जानकारी है. इस विवाद से जुड़ा मामला कदमकुआं थाने में दर्ज किया गया है.

रौशन आनंद की रिहाई की मांग

दूसरी तरफ रौशन आनंद सर की रिहाई के लिए छात्र लगातार मांग कर रहे हैं. गुरुवार को मुसल्लहपुर हाट में सैकड़ों छात्र जमा हो गए थे. उन्होंने रौशन सर को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग की. साथ ही खान सर की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान लड़कियों ने खान सर के खिलाफ हाय-हाय के जमकर नारे लगाए और आनंद रौशन को जेल से छोड़ने की मांग की. फिलहाल, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

  • Related Posts

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    Read more

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    Bank Strike Today: देशभर में बैंक ग्राहकों के लिए शुक्रवार, 11 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत