Ro no D15139/23

Peddi Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर राम चरण की फिल्म ने मचाया गदर, कलेक्शन जान हो जाएंगे हैरान

Peddi Box Office Collection Day 1: राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. बुच्ची बाबू सना की ओर से निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस मूवी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

पेड्डी ने ओपनिंग डे पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

sacnilk के मुताबिक राम चरण की फिल्म पेड्डी ने रिलीज के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 12,410 शो के माध्यम से 51 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 82.49 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि नेट कलेक्शन 69.50 करोड़ हो चुका है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 112.49 करोड़ का कलेक्शन किया. ‘पेड्डी’ साउथ एक्टर के करियर की अहम फिल्म मानी जा रही है.

चिरंजीवी ने पेड्डी का किया रिव्यू

चिरंजीवी ने पेड्डी फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “#पेड्डी, मेरे प्यारे @AlwaysRamCharan और पूरी कास्ट और क्रू को इस शानदार ब्लॉकबस्टर के लिए बहुत-बहुत बधाई! मैं पोलाची में शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन मेरा दिल ‘पेड्डी’ के साथ है. मैंने पिछले दो सालों में राम चरण की इस फिल्म के लिए की गई कड़ी मेहनत और लगन को अपनी आंखों से देखा है. आज दर्शकों से मिल रहे प्यार और सराहना को देखकर मुझे न सिर्फ एक पिता के रूप में बल्कि एक अभिनेता के रूप में भी बहुत गर्व महसूस हो रहा है.”

ट्रेड एनालिस्ट ने पेडेडी का किया रिव्यू

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने पेड्डी का रिव्यू किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “पेड्डी रिव्यू- खेल और जन मनोरंजन का कोलैब… पेड्डी ने भावनाओं, ड्रामा और एक्शन के साथ बड़ी सफलता हासिल की. पेड्डी एक अनोखा स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो खेल भावना के साथ जमीनी और देसी कहानी का सफल मिश्रण प्रस्तुत करता है. फिल्म एक मजदूर की कहानी है, जो अपने गांव और वहां के लोगों को पहचान दिलाने के लिए कई खेलों में महारत हासिल करता है और अंततः अपनी उपलब्धियों के माध्यम से उनकी पहचान और अस्तित्व के लिए संघर्ष करता है. पहला हाफ दिलचस्प है और कई दमदार पलों से भरपूर है, हालांकि कुछ हिस्सों में यह थोड़ा खिंचा हुआ सा लगता है.”

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत