Ro no D15139/23

सुशासन तिहार शिविर में 667 आवेदनों की प्राप्ति, 116 मामलों का मौके पर निराकरण

विधायक श्री ओंकार साहू ने तिर्रा, कोलियारी, बरबांधा एवं हरफर में 26 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

 

डूबान क्षेत्र के विकास और आजीविका संवर्धन के लिए शासन,प्रशासन प्रतिबद्ध : कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा

 

धमतरी, 05 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज विकासखंड धमतरी की ग्राम पंचायत कोड़ेगांव (बी.) में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अकलाडोंगरी, अरौद (डु.), चिखली, तिर्रा, कोड़ेगांव (रै.), मोंगरागहन एवं कोड़ेगांव (बी.) सहित सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम होता है ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करना सुशासन की वास्तविक पहचान है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों के समय और संसाधनों की बचत हो रही है तथा प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमने अभी विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया है। जिसमें शेड निर्माण भी शामिल है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का जानकारी और लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए तत्पर हैं। इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मछुआ भाईयों को भी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने बताया कि डूबान क्षेत्र की आजीविका संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए डूबान क्षेत्र के विकास और आजीविका संवर्धन के लिए शासन,प्रशासन प्रतिबद्ध है । ग्रामीणों को मत्स्य पालन से जोड़ा गया है, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मछुआ समिति की मांगों के अनुरूप मत्स्य पालन सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा डूबान क्षेत्र में धान उपार्जन केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह स्कॉलरशिप स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए दी जाती है। जिसका लाभ डूबान क्षेत्र के विद्यार्थी भी ले सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को साइंस पार्क, मधुरिमा, लाइवलीहुड सेंटर एवं बड़ौदा आरसेटी का भ्रमण कराया गया है ताकि वे कौशल प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित हो सकें। उन्होंने बताया कि कोड़ेगांव (बी.) में बीएसएनएल एवं जियो मोबाइल टॉवर स्थापना तथा अकलाडोंगरी में कॉलेज एवं आईटीआई खोलने के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान तिर्रा, कोलियारी, बरबांधा एवं हरफर में लगभग 26 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, मत्स्य पालन एवं पशुपालन ऋण स्वीकृति आदेश, किसान क्रेडिट कार्ड, सुपोषण किट, आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 667 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 641 मांगें एवं 26 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 116 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री पीयूष तिवारी, नोडल अधिकारी श्री आर.एन. राठौर, जनपद पंचायत धमतरी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली तथा हितग्राहियों से संवाद किया।

//पाराशर//

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे