Ro no D15139/23

वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र में सफल मॉडल है कूनो नेशनल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दशकों बाद कूनो नेशनल पार्क में दिखी दुर्लभ जंगली बिल्ली

भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में दशकों के बाद दुर्लभ वन्य जीव कैराकल (जंगली बिल्ली) की मौजूदगी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस दुर्लभ बिल्ली की तस्वीरें हाल ही में हुए एक कैमरा ट्रैप सर्वे में सामने आई हैं, जो इस वन क्षेत्र में इसके दोबारा लौटने का संकेत देती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पारिस्थितिक संतुलन और प्रकृति के संरक्षण के महत्व स्मरण करवाता है। जंगली बिल्ली की वापसी न केवल कूनो अंचल में समृद्ध हो रही जैव विविधता तंत्र का प्रमाण है, बल्कि यह राज्य सरकार की नेशनल पार्क में वन्य प्राणियों के संरक्षण की सकारात्मक कोशिशों का भी प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती पर महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चीता को क्रियान्वित किए जाने से वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र को नई पहचान मिली है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य केवल चीता प्रजाति का पुनर्वास नहीं है, बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाना भी है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में वन क्षेत्रों का संरक्षण और वन्य जीवों की दुर्लभ प्रजातियों की संख्या बढ़ाना भी है। इसके साथ ही वन्य जीवों के लिए सुरक्षित आवास विकसित करने के अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कूनो नेशनल पार्क एक सफल मॉडल के रूप में उभर रहा है और प्रोजेक्ट चीता के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है।

  • Related Posts

    ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना, स्वच्छ ऊर्जा विस्तार में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

    Read more

    सेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े

    भोपाल : IMNB NEWS AGENCY मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा कार्यों को आगे बढ़ायें। उनके द्वारा किये जा रहे जन-कल्याण के…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग