Ro no D15139/23

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप सम्पन्न

8 करोड़ के ऋण स्वीकृत

 

अम्बिकापुर 07 जून 2026/ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को पूरे देश में ’’मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप’’ का आयोजन लखनपुर में किया गया। इसी क्रम में सरगुजा जिले की बैंक की सभी 13 शाखाओं द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए।

 

कैंप के दौरान शाखाओं द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), राइस मिलों तथा अन्य पात्र लाभार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार ऋण सुविधाएं प्रदान की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों, उद्यमियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं सुलभ ऋण उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजेश कुमार ने कृषि ऋण सम्बन्धी अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), गव्य विकास, मत्स्य, पशुपालन, मुर्गी पालन, फूड प्रोसेसिंग, राइस मिलों, पीएमएफेएमई सम्बन्धी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 को मंजूरी प्रदान की है, इस योजना के अंतर्गत बैंक अपने मानक (स्टैंडर्ड) खाताधारक ग्राहकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चैथी तिमाही के दौरान उपयोग की गई अधिकतम कार्यशील पूंजी का 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त ऋण, प्रति उधारकर्ता ₹100 करोड़ की सीमा तक उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि यह योजना 100 प्रतिशत ऋण गारंटी कवर के साथ अतिरिक्त ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने एवं उद्यमों की तरलता संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

 

जिला अग्रणी प्रबंधक सुश्री पूनम सिंह ने बताया कि मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप के दौरान बैंक द्वारा लगभग 30 से अधिक हितग्राहियों को कुल ₹8.00 करोड़ की ऋण राशि की स्वीकृति एवं संवितरण किया गया। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किए गए ऋणों के साथ-साथ विशेष रूप से ECLGS 5.0 योजना के ऋण भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया किसानों, ग्रामीण उद्यमियों एवं लघु व्यवसायियों को आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे विशेष ऋण अभियानों का आयोजन जारी रहेगा। बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रमुख, एस. डी. एम. उदयपुर, सी. एम. ओ. लखनपुर, डीपीएम एनआरएलएम आदि के साथ सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!