Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

राजनांदगांव 08 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति राजनांदगांव तथा बैंक ऑफ बड़ौदा अंचल कार्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जोखिम प्रबंधन विभाग अंचल कार्यालय रायपुर सुश्री शिल्पा चंद्रिकापुरे ने पर्यावरण संरक्षण की वर्तमान आवश्यकता एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा सतत विकास एवं हरित पहल अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) अंचल कार्यालय रायपुर श्री सोमेन्द्र यादव ने पर्यावरण संरक्षण और राजभाषा हिंदी : जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों को व्यापक जनसमूह तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

संगोष्ठी में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ तथा भारतीय खेल प्राधिकरण संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने हेतु जन-जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन सदस्य सचिव सुश्री सुदीपा राय द्वारा किया गया। स्नातकोत्तर शिक्षक केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव श्री योगेश्वर साहू द्वारा धन्यवाद प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात